|
केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला(के.मृ.सा.अनु.शाला) जल संसाधन मंत्रालय का संबध्द कार्यालय है । नई दिल्ली स्थित देश का यह प्रमुख संस्थान क्षेत्र तथा प्रयोगशाला अन्वेषण, भूयांत्रिकी, कंक्रीट प्रौद्योगिकी, निर्माण सामग्री की समस्याओं पर आधारभूत तथा प्रायोगिक अनुसंधान, तथा पर्यावरण मुद्दों के संबंध में कार्य करता है जिसका देश में सिंचाई संबंधित तथा ऊर्जा के विकास पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है । यह कार्यालय भारत तथा विदेश में विभिन्न परियोजनाओं तथा संगठनों के लिए उपर्युक्त क्षेत्रों में सलाहकार तथा परामर्शदाता के रूप में कार्य करता है।
मौटे तौर पर इस कार्यालय के कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित डिसिप्लिन आते हैं:-
-
मृदा गतिकी, भूतांतकी, मृदा रसायन और रॉकफिल प्रौद्योगिकी सहित मृदा यांत्रिकी एवं नींव अभियांत्रिकी (मृदा)
-
अधस्तलीय लक्षण-वर्णन और निर्माण सामग्रियों के लिए कंक्रीट प्रौद्योगिकी, ड्रीलिंग प्रौद्योगिकी (कंक्रीट )
-
मापयंत्रण, अभियांत्रिकी भू-भौतिकी और संख्यात्मक प्रतिरूपण सहित शिलायांत्रिकी ( शि.यां.)
-
कंक्रीट रसायन, इलैक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी (सीसीडी)
|