निदेशक का संदेश
गृह
हमारे बारे मे
प्रकार्य
गतिविधियॉँ
विद्या शाखाऍं
परियोजनाएं
विवरण
राष्ट्रीय समितियॉ
प्रकाशन
पुस्तकालय
सर्तकता
सह संगठन
संसद प्रश्न
टेडंर
भर्तियां
ब्यक्ति परिचय
बार-बार पुछे जाने वले प्रश्न
चिज दीर्धा
धाजावास
संपर्क सूत्र
 

 

विद्या शाखाएं     मृदा    कंकरीट    आर एम    सीसी  


कंक्रीट प्रौद्योगिकी
रिमोट संचालित अंतर्जलीय वाहन (आर ओ वी) वहनीय पराश्रव्य अविनाशी अंकक सूचक परीक्षित्र बहु अक्षीय तरल कुशन घनीय परीक्षण प्रणाली
द्विअक्षीय परीक्षण उपकरण अंतरापृष्ठ सहित त्रिअक्षीय अक्षत: सममित सैल, नियंत्रण पैनल, रंध्र दाब और पार्श्विक दाब ऐसेम्बली पारगम्यता उपकरण
तापीय चालकता परीक्षण उपकरण 1000 टन क्षमता वाली यूनिवर्सल परीक्षण मशीन 250 टन यूनिवर्सल परीक्षण मशीन
पुंज कंक्रीट में विसर्पण के मापन हेतु उपकरण संरचनात्मक कंक्रीट में विसर्पण के मापन हेतु उपकरण शॉटक्रीट उपकरण
पुंज कंक्रीट/प्लम कंक्रीट मिश्र डिजाइन सुविधा ए0एस0टी0एम0 मोरटार बार उपकरण डिजिटल माइक्रोकवर मीटर




रिमोट संचालित अंतर्जलीय वाहन (आर ओ वी)
रिमोट संचालित अंतर्जलीय वाहन (आर ओ वी ) नामक अंतर्जलीय स्कैनिंग प्रणाली में एक हैवी सबमर्सिबल व्हीकल, कंट्रोल कंसोल कैमरा, एक वीसीआर और अन्य उपसाधन शामिल होते हैं । कैमरे के साथ-साथ वाहन को 300 मीटर की गहराई तक जलाशय जल में उतारा जा सकता है और बांध सतह एवं अन्य लक्षणों को दर्शानें वाली एक वीडियो फिल्म बनाई जा सकती है । बाद में क्षति की मात्रा का जायजा लेने के लिए वीडियो फिल्म का अध्ययन किया जा सकता है ताकि सम्भव उपचारी उपाय किए जा सके ।
 
वहनीय पराश्रव्य अविनाशी अंकक सूचक परीक्षित्र
वहनीय पराश्रव्य अविनाशी अंकक सूचक परीक्षित्र (PUNDIT) में एक इलैक्ट्रानिक परिपथ होता है जो पराश्रव्य स्पंद उत्पन्न करता है और परीक्षित किए जाने वाले माध्यम में स्पंदों के परगमन समय का मापन करता है । इस उपकरण का प्रयोग करते हुए विभिन्न तरीकों से अनेक प्रेक्षण तैयार करने से कंक्रीट के अंदर दरारों, रिक्तियों और अन्य खामियाँ होने का पता लगाना सम्भव हो जाता है । सीएसएमआरएस द्वारा अनेक वर्षों से कंक्रीट गुणवत्ता में आवधिक परिवर्तन की मानीटरिंग और कंक्रीट- चिनाई संरचनाओं की सामान्य दशा का मूल्यांकन करने के लिए इस उपकरण का सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है ।
 
बहु अक्षीय तरल कुशन घनीय परीक्षण प्रणाली
एक अक्षीय, द्विअक्षीय और त्रिअक्षीय भारण दशाओं के अन्तर्गत कंक्रीट और शिला घनों के रचनात्मक व्यवहार और सामर्थ्य गुणधर्मों के अन्वेषण के लिए बहु अक्षीय तरल कुशन घनीय परीक्षण प्रणाली का प्रयोग किया जाता है । नम्य प्रतिबल नियंत्रित परिसीमाओं के कारण, नमूना प्रयुक्त मुख्य संपीड़न प्रतिबलों के फलस्वरुप सामान्य और अपरुपण विरुपण के सभी स्वरुप प्राप्त कर सकता है ।
इस उपकरण में एक मोनोलिथिक उच्च सामर्थ्य स्टील स्पेस फ्रेम और दाब वाहिकाएं होती हैं जो छ: तरल दाब भारण फलकों के लिए तीन भारण अक्ष के रुप में कार्य करते हैं । तनन प्रतिबल को तनन भारण यंत्र के मार्फत लगाया जा सकता है ।
तीन पारम्परिक उच्च दाब पम्पों (प्रत्येक 207 एम बी ए क्षमता वाला ) के द्वारा द्रवचालित दाब लगाया जाता है । विरुपण की रिकार्डिंग, एल वी डी टी के मार्फत की जाती है जो विस्थापनों में 10-5 से0मी0 के क्रम से विभेद कर सकता है ।
 
द्विअक्षीय परीक्षण उपकरण
इस उपकरण का प्रयोग द्विअक्षीय भारण स्थिति में 30 से0मी0 आकार के कंक्रीट अथवा शिला घनीय नमूनों के परीक्षण हेतु किया जाता है ताकि स्थैतिक और गतिकी दशाओं में प्रतिबल विकृति विश्लेषण किया जा सके । स्थैतिक के साथ-साथ गतिकी दशाओं के अन्तर्गत अधिकतम 500 टन तक का भारण लेदर सोफट पैड वाले स्टिफ स्टील प्लेटन्स के द्वारा किया जाता है । विकृति का मापन 20 लीनियर वेरिएबल डिफरेंशयल ट्रांसफोमर्स (भारण फलकों पर तीन-तीन और शीर्ष व तल पर चार-चार ) और आंकडा़ अर्जन प्रणाली की मदद से किया जाता है ।
 
अंतरापृष्ठ सहित त्रिअक्षीय अक्षत: सममित सैल, नियंत्रण पैनल, रंध्र दाब और पार्श्विक दाब ऐसेम्बली
यह प्रणाली त्रिअक्षीय संपीड़न अथवा त्रिअक्षीय विस्तार के अन्तर्गत 150 मि0मी0 व्यास X 300 मि0मी0 लम्बाई, 300 मि0मी0 व्यास X 600 मि0मी0 लम्बाई और 500 मि0मी0 व्यास X 1000 मि0मी0 लम्बाई के आकार के बेलनाकार कंक्रीट नमूनों का परीक्षण करने में सक्षम है । पाशर्विक दाब ऐसेम्बली सेल्स में नियंत्रित पार्श्विक दाब उपलब्ध कराने में सुविधाजनक होती है । अक्षीय भार ऊर्ध्वाधर दिशा में पारम्परिक परीक्षण मशीन के द्वारा लगाया जाता है ।
 
पारगम्यता उपकरण

इस उपकरण का प्रयोग पुंज कंक्रीट, प्रमुख रुप से हाई हाइड्रोलिक हैड्स के अन्तर्गत बृहद बांध हेतु फलाईऐश कंक्रीट के पारगम्यता गुणधर्मों का अध्ययन करने हेतु किया जाता है । अधिकतम प्रचालन दाब 50 कि0ग्राम/से0मी02 होता है । कंक्रीट बेलनाकार नमूनों के तीन विभिन्न आकार निम्नतया है:-

i

150 मि0मी0 व्यास X 150 मि0मी0 लम्बाई

ii

300 मि0मी0 व्यास X 300 मि0मी0 लम्बाई
iii उपकरण की सहायता से 500 मि0मी0 व्यास X 500 मि0मी0 लम्बाई के आकार के नमूने का परीक्षण किया जा सकता है ।
 
तापीय चालकता परीक्षण उपकरण
विद्युत नियंत्रण प्रणाली के प्रयोग द्वारा कंक्रीट बेलनाकार नमूनों की तापीय चालकता और विशिष्ट ऊष्मा को मापने के लिए इस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ।
 
1000 टन क्षमता वाली यूनिवर्सल परीक्षण मशीन
1000 टन क्षमता वाली यूनिवर्सल परीक्षण मशीन वर्ष 1977 में सी0एस0एम0आर0एस0 में स्थापित की गई थी। यह मशीन 1000 टन की सीमा तक संपीड़न और आनमन विघाओं में बृहद नमूनों का परीक्षण करने में सक्षम है । मशीन की उच्च क्षमता होने के फलस्वरुप यह मशीन उच्च सामर्थ्य कंक्रीट, स्टील नमूनों और बृह्ताकार चिनाई ब्लाकों का परीक्षण करने में समर्थ है । इसके अतिरिक्त मशीन 800 मि0मी0 x 2200 मि0मी0 के अधिकतम आकार वाले पूर्ण मिश्रित नमूनों का बडे़ पैमाने पर परीक्षण कर सकती है।
 
250 टन यूनिवर्सल परीक्षण मशीन
इस मशीन का प्रयोग संपीड़न, तनाव, अपरुपण एवं आनमन भारण दशाओं के अन्तर्गत कंक्रीट, शिला और मोरटार सिलेंडर एवं घनों, इटों आदि का परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है । तनाव में स्टील छडो़ं एवं प्लेटों का भी परीक्षण किया जा सकता है । मशीन में 0 से लेकर 250 टन तक पांच समायोज्य भारण रेंज है ।
 
पुंज कंक्रीट में विसर्पण के मापन हेतु उपकरण
इस उपकरण का प्रयोग 500 मि0मी0 व्यास x 1000 मि0मी0 लम्बाई के आकार के बेलनाकार नमूनों में पुंज कंक्रीट के विसर्पण व्यवहार का अध्ययन करने के लिए किया जाता है । नमूनों को द्रवचालित तरीके से एक अक्षीय संपीड़न परीक्षण प्रणाली में लोड कर दिया जाता है । नमूनों में आए विरुपण का मापन अधोलिखित दो प्रकार के गेजों का प्रयोग करते हुए किया जाता है:-
(i) डेमेक मकेनिकल गेज
(ii) इलैक्ट्रानिक एम्बेडेड वाइब्रेटिंग वायर स्ट्रेन गेज
 
संरचनात्मक कंक्रीट में विसर्पण के मापन हेतु उपकरण
इस उपकरण का प्रयोग संरचनात्मक श्रेणी की कंक्रीट के 150 मि0मी0 व्यास x 400 मि0मी0 लम्बाई के आकार के बेलनाकार नमूनों के विसर्पण व्यवहार का अध्ययन करने हेतु किया जाता है । नमूनों को द्रवचालित तरीके से एक अक्षीय संपीड़न परीक्षण प्रणाली में लोड कर दिया जाता है ।
विरुपण का मापन अकास्टिक अथवा वाइब्रेटिंग वायर स्ट्रेन गेज (बाहरी रुप) द्वारा किया जाता है जो नमूने पर चढी़ होती है । अपेक्षित समयातंराल पर स्ट्रेन गेज से सीधे पठन लेने के लिए एक डाटा लोगर और एक निजी कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है । कम्प्यूटर आंकडे़ भी रिकार्ड करता है ।
 
शॉटक्रीट उपकरण
ऐलिवा (ए0एल0आई0वी0ए0)260 ड्राई मिक्स स्प्रेइंग शॉटक्रीट मशीन रोटर सिद्धांत पर कार्य करती है । वहन की जाने वाली सामग्री को एगिटेटर का समावेश करते हुए फीडिंग होपर के द्वारा चार्जिंग होल के जरिए रोटर चैम्बर्स में भर दिया जाता है । रोटर को घुमाते हुए वहन की जाने वाली सामग्री को आउटलैट पर भेज दिया जाता है। संपीडि़त वायु रोटर चैम्बर को रिक्त कर देती है और वहन की जाने वाली सामग्री कन्वेयर पाइपलाइन में आ जाती है । संपीडित वायु से सामग्री कन्वेयर पाइपलाइन में आ जाती है और स्प्रे नोजल तक पहुंच जाती है जहाँ पानी और शीध्र आदृढ़न त्वरित्र मिला दिए जाते हैं ।
 
 
पुंज कंक्रीट/प्लम कंक्रीट मिश्र डिजाइन सुविधा

पुंज कंक्रीट हेतु मिश्र डिजाइन में बृहताकार रोडि़यों (75 मि0मी0 और इससे ऊपर) का प्रयोग सम्मिलित है जिसमें बृहताकार बेलनाकार नमूनों (300 मि0मी0 व्यास X 600 मि0मी0 ऊंचाई और इससे भी बडे़) के ढालन और परीक्षण की आवश्यकता होती है ।
बृहताकार बेलनाकार सांचे, बडे़ मिश्रक, बडे़ नमूनों के संचालन एवं लाने-ले जाने हेतु उपकरण और प्लम कंक्रीट व परम्परागत पुंज कंक्रीट हेतु मिश्र डिजाइन तैयार करने के लिए 1000 टन क्षमता की यू0टी0एम0 सहित सभी आवश्यक उपकरण के0मृ0एवं सा0अनु0शाला में मौजूद हैं ।
 
ए0एस0टी0एम0 मोरटार बार उपकरण
कंक्रीट में क्षार रोडी़ प्रतिक्रिया (ए0ए0आर0) को कंक्रीट संरचनाओं और मुख्य रुप से जलीय संरचनाओं की चिरस्थायित्वता के लिए एक बडा़ खतरा समझा जाता है । निर्माण के कुछ वर्षों के पश्चात ही यह हानिकारक प्रतिक्रिया प्रकट होने लगती है और उस समय इसे रोकने हेतु कोई भी उपचारी उपाय नहीं किये जा सकते हैं । निर्माण के समय केवल निरोधक उपाय ही किए जाते हैं ।
इसके लिए, निर्माण कार्य शुरु होने से पहले रोडी़ में क्षार रोडी़ प्रतिक्रिया की सम्भावना का पता लगाना अपेक्षित है । ए0एस0टी0एम0 मानकों के अनुसार मोरटार बार परीक्षण की त्वरित विधि रोडी़ की क्षार रोडी़ प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करने के लिए एक विश्वसनीय विधि साबित हुई है ।
बडी़ परियोजनाओं में प्रस्तावित रोडी़ के प्रयोग की अनुमति दिए जाने से पहले सी0एस0एम0आर0एस में इस परीक्षण को करने हेतु सभी आवश्यक उपकरण जैसे कि बार मोल्डस, क्यूरिंग हेतु विशेष कंटेनर्स और तापमान व आद्रर्ता नियंत्रण के लिए उपकरण मौजूद है । रिंहद बांध (उ0प्र0) और हीराकुड बांध (उडी़सा) नामक भारत के दो बडे़ बांधों को उनके निर्माण समय के दौरान उपयुक्त परीक्षण तकनीक उपलब्ध न होने के कारण इस हानिकारक प्रतिक्रिया से क्षति पहुंची है। इस प्रकार परीक्षण और मूल्यांकन की इन उपलब्ध तकनीकों के प्रयोग द्वारा अब ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
 
डिजिटल माइक्रोकवर मीटर
माइक्रोकवर मीटर एक वहनीय उपकरण है जिसमें कंक्रीट के अंदर प्रबलन बार्स की स्थिति, दिक्विन्यास, गहराई और आकार के निर्धारण हेतु नवीनतम अनुरुप और अंकीय परिपथ प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जाता है ।
यह उपकरण विशेष रुप से वहाँ उपयोगी है जहाँ नई मशीन माउटिंग की कोरिंग, ग्राइडिंग, इनसर्शन की जाती है । प्रबलन बार्स का डिटक्सन और उनकी स्थिति का पता लगने से ऐसी कार्रवाई करते समय बार्स और टूल्स को होने वाली क्षति से बचने में मदद मिलती है ।
यह माइक्रोकवर मीटर 6 मि0मी0 एवं निचले व्यास के बार्स का 100 मि0मी0 तक और 6 से 40 मि0मी0 के बीच बार्स का 120 मि0मी0 तक का मापन कर सकता है ।
कंक्रीट में प्रबलन की पहचान होने से पराश्रव्य स्पंद वेग तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रबलित कंक्रीट पर अविनाशी परीक्षण करते समय स्पंद वेग हेतु उचित संशोधन गुणक का प्रयोग करने में भी सहायता मिलती है ।
Site Map   Contact Us    Feedback