|
केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला की वेबसाइट पर आपका स्वागत है । इस देश में हमारी अनुसंधानशाला अग्रणी है तथा जल संसाधन क्षेत्र में भूतकनीकी अन्वेषणों तथा संबंधित परामर्शी सेवाओं संबंधी कार्य करने में हमें आवश्यक क्षमता तथा विशेषज्ञता हासिल है। हमारे पास अत्याधुनिक उपकरण है तथा हमारे ग्राहक मुख्यत: केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी क्षेत्र तथा पड़ोसी देशों इत्यादि से हैं । यह अनुसंधानशाला दिल्ली के संस्थागत क्षेत्र में अवस्थित है जहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केन्द्रीय जल आयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आदि संस्थान हमारे निकट स्थित हैं ।
मुझे विश्वास है कि जैसे-जैसे आप इस वेबसाइट को पढ़ेगे, आपको और अधिक जानकारी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें । आपको सर्वोत्कृष्ट व्यवसायिक सुविज्ञता प्रदान करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं ।
शुभकामनाओं के साथ।
श्री मुरारी रत्नम
|