निदेशक का संदेश
गृह
हमारे बारे मे
कार्य
गतिविधियॉँ
डिसिप्लिन
परियोजनाएं
विवरण
राष्ट्रीय समितियॉ
प्रकाशन
पुस्तकालय
सतर्कता
सह-संगठन
संसदीय प्रश्न
निविदाएँ
भरती
व्यक्ति परिचय
बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आप जानते हैं

छायाचित्र दीर्घा
छात्रावास
संपर्क सूत्र
 

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

के.मृ.सा.अनु.शाला क्या है ?

केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला (के.मृ.सा.अनु.शाला) जल संसाधन मंत्रालय का एक सबध्द कार्यालय है । यह देश का एक प्रमुख संस्थान है जो नई दिल्ली में स्थित है। यह कार्यालय भूयांत्रिकी , कंक्रीट प्रौद्योगिकी, निर्माण सामग्री एवं सम्बध्द पर्यावरणीय मुद्दों, जिनका देश में सिंचाई और विद्युत के विकास से सीधा संबंध होता है, की समस्याओं पर क्षेत्र एवं प्रयोगशाला, आधारभूत एवं प्रायोगिक अनुसंधान का कार्य करता है । यह भारत तथा विदेश में विभिन्न परियोजनाओं और संगठनों के लिए उपर्युक्त क्षेत्रों में सलाहकार तथा परामर्शदाता के रूप में कार्य करता है ।

 

हम क्या नहीं करते हैं ?

  • कृषि प्रयोजनों से संबंधित अन्वेषण ।
  • कुछ मामलों को छोड़कर प्रदूषण/पेयजल से संबंधित जल परीक्षण ।

 

के.मृ.सा.अनु.शाला की मुख्य कार्यकलाप क्या हैं ?

निम्नलिखित डिसिप्लिनों में अनुसंधान , अन्वेषण तथा परामर्श देना:-

  • मृदा यांत्रिकी तथा नींव अभियांत्रिकी जिसमें मृदा गतिकी , भू संश्लेषण, मृदा रसायन तथा रॉकफिल प्रौद्योगिकी सम्मिलित है ।
  • अधस्तलीय लक्षण-वर्णन के लिए मापयंत्रण , अभियांत्रिकी भू-भौतिकी, ड्रीलिंग प्रौद्योगिकी सहित शिलायांत्रिकी ।
  • भूयांत्रिकीय समस्याओं का संख्यात्मक प्रतिरूपण ।
  • निर्माण सामग्री , कंक्रीट प्रौद्योगिकी
  • कंक्रीट रसायन तथा ग्राउट प्रौद्योगिकी
  • सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलैक्ट्रानिक प्रयोगशाला

इस अनुसंधानशाला का मुख्य उद्देश्य नदी घाटी परियोजनाओं तथा उससे संबंधित संरचनाओं का विस्तृत फील्ड तथा प्रयोगशाला अन्वेषण करना है । के.मृ.सा.अनु.शाला नदी घाटी परियोजनाओं को गुणवत्ता नियंत्रण तथा गुणवत्ता आश्वासन में भी सहायता प्रदान करता है ।

 

हमारे ग्राहक कौन हैं ?

हम केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभागों तथा सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं पर कार्य करते हैं ।

 

क्या के.मृ.सा.अनु.शाला केन्द्र , राज्य सरकार के विभागों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित संगठनों के अलावा अन्य संगठनों के कार्य का उत्तरदायित्व लेती है ?

जी हां । के.मृ.सा.अनु.शाला केन्द्रीय तथा राज्य सरकार के विभागों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अतिरिक्त निजी क्षेत्र का कार्य भी करती है । के.मृ.सा.अनु.शाला स्वयं निजी क्षेत्र के लिए केवल पांच लाख रूपये तक की राशि का कार्य ले सकती है । पांच लाख रूपये से अधिक के कार्यों को जल संसाधन मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जल एवं विद्युत परामर्शी सेवाएं , लिमिटेड (वैप्कास) के मार्फत किया जाता है ।

 

के.मृ.सा.अनु.शाला को किसमें विशेषज्ञता प्राप्त है ?

  • उच्च निष्पादन कंक्रीट
  • परिक्षेपी तथा विस्तारित मृदा
  • पतली भराई (ग्राउटिंग)
  • शॉटक्रीट
  • शिला का निष्कर्षण
  • शिला में प्रतिबल मापन
  • नैदानिक अन्वेषण
  • गुणवत्ता नियंत्रण

 

हमारे सशक्त बिन्दु क्या हैं ?

इनके साथ हमारी संबद्वता-

  • केन्द्रीय जल आयोग(सीडब्ल्यूसी) नई दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) नई दिल्ली
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
  • जल संसाधन मंत्रालय, नई दिल्ली
  • जल एवं विद्युत परामर्शी सेवायें (वैप्कास) नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम(एनटीपीसी) नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय जल विद्युत शक्ति निगम(एनएचपीसी) नई दिल्ली
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(जीएसआई) लखनऊ
  • नार्वेजियन भूतकनीकी संस्थान(एनजीआई) नार्वे

 

क्या के.मृ.सा.अनु.शाला भूतकनीकी मापयंत्रों का निर्माण करती है ?

जी हां , इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:-

  • 3 डी दरार मानीटर
  • टिल्टमीटर
  • पाइजोमीटर
  • एक्सटैंसोमीटर

 

के.मृ.सा.अनु.शाला अधिकारियों द्वारा वर्ष में औसतन कितने तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुत किये जाते हैं ?

प्रतिवर्ष लगभग 30 तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाते हैं ।

 

भूयांत्रिकीय समस्याओं के समाधान के लिए ' केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला '( केमृसाअनुशाला) में सामान्यत: कौन-कौन से साफ्टवेयर प्रयोग में लाए जाते है ?

  • यू डी ई सी (यूडेक)
  • स्लाइड
  • यू एन डब्ल्यू ईडीजीई (अनवेज)
  • डीआईपीएस (डिप्स)
  • एसडब्ल्यूईडीजीई (स्वेज)
  • कास्टर
  • माइक्रो स्टेशन
  • लॉग प्लॉट
  • सुपर सिविल
  • प्लैक 2 डी

 

क्या केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला (केमृसाअनुशाला) शैक्षिक संस्थानों के छात्रों को उनके स्नातकोत्तर तथा पी एच डी के शोध प्रबंध कार्य में सहायता प्रदान करती है ?

जी हां ।

 

क्या ' केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला ' ( केमृसाअनुशाला) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है ?

जी हां । केमृसाअनुसंधानशाला विशेष लक्ष्य समूह के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है ।

 

केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला(केमृसाअनुशाला) में उपलब्ध अन्य सुविधाएं क्या हैं ?

के.मृ.सा.अनु.शाला में निम्नलिखित सुविधाएं भी हैं:

 

परियोजना कार्य के लिए किससे संपर्क करें ?

श्री मुरारी रत्नम , निदेशक
केन्द्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधानशाला
जल संसाधन मंत्रालय
ऊलौफ पाल्मे मार्ग , बाहरी रिंग रोड
आई आई टी छात्रावास के निकट
हौज खास , नई दिल्ली-110016

दूरभाष
:
+91 11 26967985, 26961894
फैक्स
:
+91 11 26853108
ई-मेल
:
mrcsm[at]nic.in

    स्थल मानचित्र    संपर्क सूत्र     आपके विचार/सुझाव