निदेशक का संदेश
गृह
हमारे बारे मे
कार्य
गतिविधियॉँ
डिसिप्लिन
परियोजनाएं
विवरण
राष्ट्रीय समितियॉ
प्रकाशन
पुस्तकालय
सतर्कता
सह-संगठन
संसदीय प्रश्न
निविदाएँ
भरती
व्यक्ति परिचय
बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आप जानते हैं

छायाचित्र दीर्घा
छात्रावास
संपर्क सूत्र
 
 

 

विद्या शाखाएं     मृदा    कंकरीट    आर एम    सीसी  

शिला यांत्रिकी

कोर-ओरिएंटेटर ट्रिपल ट्यूब कोर बैरल्स वहनीय ड्रिलिंग मशीन 24 चैनल भूकम्प लेखी और विद्युत प्रतिरोधकता उपकरण
वेधन छिद्र जियोलोगर टी0वी0 वेधन छिद्र कैमरा गुडमैन जैक
प्लेट जैकिंग उपकरण यथा-स्थान अपरुपण परीक्षण उपकरण ओयो इलैस्टोमीटर
हीरक आरी (फलोर एंड वाल टाइप) सी0एस0आई0 आर0 ओ0 सैल और यू0 एस0 बी0 एम0 गेज द्वारा प्रतिबल मापन जलीय विभंजन उपकरण
भूतकनीकी मापयंत्रण वेधन छिद्र एक्सटैंसोमीटर प्वाइंट लोड सूचक परीक्षण उपकरण
शामित चिरस्थायित्व सूचक परीक्षण उपकरण उत्फुल्लन परीक्षण उपकरण यूनिवर्सल पैनल मीटर (यू पी एम-40)
होकस् त्रिअक्षीय सैल डोरी अपघर्षण परीक्षण उपकरण पृष्ठीय रुक्षता प्रोफाइलर
सोनिक व्यूअर यूनिवर्सल परीक्षण मशीन प्रत्यक्ष अपरुपण परीक्षण उपकरण
त्रिविमीय (3 डी) दरार मानीटर






कोर-ओरिएंटेटर ट्रिपल ट्यूब कोर बैरल्स, न्यूमैटिक पैकर्स
कोर ओरिएंटेटर की सहायता से कोर का अभिविन्यास आसानी से किया जा सकता है । ट्रिपल ट्यूब कोर बैरेल्स की सहायता से कमजोर शिला से कोर को निकाला जा सकता है । न्यूमैटिक पैकर्स को 76 मि0मी0 से 110 मि0मी0 तक बढा़या जा सकता है जो विशुद्ध पारगम्यता परीक्षण के संचालन में ज्यादा अच्छी सीलिंग मुहैया कराता है ।
 
वहनीय ड्रिलिंग मशीन
7.5 एच0पी0 की एक वहनीय इलैक्ट्रिकल ड्रिलिंग मशीन, जिसकी मोटर यू0एन0डी0पी0 सहायता प्राप्त कार्यक्रम के अन्तर्गत खरीदी गई, का प्रयोग परीक्षण एवं मापयंत्रण उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अपवाहों और सुरंगों के अंदर वेधन हेतु किया जाता है । मशीन ओवरकोरिंग (यू0एस0एम0बी0गेज) तकनीक द्वारा प्रतिबल मापन हेतु अपेक्षित स्पेशल अटैचमेंट के प्रयोग की सुविधा प्रदान करती है ।
 
24 चैनल भूकम्प लेखी और विद्युत प्रतिरोधकता उपकरण
इन उपकरणों का प्रयोग अधस्तलीय परतों की गहराई, तल शिला की गहराई और शिलापुंज की सापेक्षिक गुणवत्ता का पता लगाने में किया जा सकता है ।
अधस्तल को शीघ्र एवं कम खर्चें में रेखाकिंत किया जा सकता है ।
 
वेधन छिद्र जियोलोगर
इस उपकरण की सहायता से पैरामीटरों जैसे वेधनछिद्र व्यास, विद्युत प्रतिरोधकता, स्वजनित विभव, तापमान, गामा किरण लोगिंग आदि में आए परिवर्तनों की एक निरन्तर रिकार्डिंग प्राप्त की जा सकती है । आलेख संरचनाओं में दुर्बल भाग की संभावित जगह को दर्शाता है जिसका पूर्णतया अन्वेषण किया जा सकता है ।
 
टी0वी0 वेधन छिद्र कैमरा
टी0वी0 वेधन छिद्र कैमरा एक श्वेत-श्याम कैमरा है जिसे वेधन छिद्र दीवारों की भू-वैज्ञानिक सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एन एक्स आकार के शुष्क अथवा जल से भरे वेधन छिद्र के अंदर डाला जा सकता है । कैमरे में अक्षीय एवं व्यासीय दो प्रकार की अटैचमेंट उपलब्ध है जिनका प्रयोग बारी-बारी किया जाता है । कैमरे को नीचे उतारते समय और मानीटर पर वेधन छिद्र दीवारों का अवलोकन करते समय वीडियों रिकार्डिंग भी की जाती है । बाद में अथवा साथ-साथ आवश्यकतानुसार श्रव्य विवरण भी जोडा़ जा सकता है ।
 
गुडमैन जैक
यह उपकरण एन एक्स आकार के वेधन छिद्र में 45 मी0 की गहराई तक विरुपण मापांक के निर्धारण हेतु परीक्षण की सुविधा प्रदान करता है । गुडमैन जैक द्वारा दो प्रकार के परीक्षण किए जाते हैं । 35 एम0पी0 ए0 की क्षमता वाले परीक्षण को मृदु शिलाओं के विरुप्यता गुणधर्मों के आकलन हेतु प्रयोग किया जाता है जबकि 70 एम0पी0ए0 की क्षमता वाले दूसरे परीक्षण का प्रयोग कठोर शिलाओं में किया जाता है । प्रयुक्त दाब का मापन सतह पर किया जाता है और संगत विरुपण का मापन वेधन छिद्र दिशा के आर-पार प्लेन में परीक्षण के स्थान पर किया जाता है ।
 
प्लेट जैकिंग उपकरण
इस उपकरण में अन्तर्राष्ट्रीय शिला-यांत्रिकी समिति (आईएसआरएम) द्वारा सुझाई गई विधि का प्रयोग करते हुए शिला पुंज के विरुप्यता गुणधर्मों के निर्धारण की सुविधा है । उपकरण में हाइड्रोलिक पम्प, दो फ्लैट जैक, एक्सटेन्सोमीटर्स, दाब गेज और अपवाह के आर-पार दोनों क्षेत्रों की एक साथ लोडिंग हेतु अपेक्षित एसेम्बली होती है । शिला-पुंज के विरुपणों का मापन एक्सटेन्सोमीटर्स की सहायता से किया जाता है जो छिद्र के अंदर अलग-अलग गहराई पर लगे होते हैं। वार्धिक एवं चक्रिक लोडिंग साइकल्स के द्वारा परीक्षण का संचालन किया जा सकता है । इस उपकरण की सहायता से शिला पुंज के विसर्पी गुणधर्म भी सुनिश्चित किए जा सकते हैं ।
 
यथा-स्थान अपरुपण परीक्षण उपकरण
उपकरण में फ्लैट जैक, हाइड्रोलिक पम्प एवं जैक, एक्सटेन्सोमीटर्स रेड आउट यूनिट और सामान्य लोड लगाने हेतु एसेम्बली होती है । यथा-स्थान अपरुपण परीक्षणों के संचालन हेतु शिला खंडों के उत्कीर्णन के लिए वृहदव्यासीय हीरक आरी का प्रयोग किया जा सकता है । शिखर एवं अवशिष्ट अपरुपण सामर्थ्य पैरामीटर ज्ञात करने हेतु अलग-अलग सामान्य भारों के अन्तर्गत 70 से0मी0 X 35 सेग0मी0 का खंड अपरुपित किया जा सकता है । शिला ढा़लों के स्थिरता विश्लेषण और बांध नीवों के सामर्थ्य अभिलक्षण हेतु इन पैरामीटरों की अति आवश्यकता होती है ।
 
ओयो इलैस्टोमीटर
यह उपकरण 100 कि0ग्राम/से0मी0 2 की क्षमता वाला एक डिलेटोमीटर है और मृदु शिलाओं के विरुपण गुणधर्मों का पता लगाने में इसका प्रयोग किया जाता है । आमतौर पर प्रयोग किए जाने वाले हाइड्रोलिक आयल के बजाय जल का प्रयोग दाब उत्पन्न करने में किया जाता है । प्रयुक्त दाब और डिलेटोमीटर की रबर स्लीव की संगत मोटाई के बीच परस्पर संबंध के लिए चार्ट दिया गया है ।
 
हीरक आरी (फलोर एंड वाल टाइप)
इस आरी का प्रयोग शिला पुंज को अस्तवयस्त किए बिना शिला खंडों को ठीक प्रकार काटने के लिए किया जाता है ।
 
सी0एस0आई0 आर0 ओ0 सैल और यू0 एस0 बी0 एम0 गेज द्वारा प्रतिबल मापन
ओवर कोरिंग के मार्फत स्ट्रेस रिलीफ द्वारा स्ट्रेन रिकवरी सी0एस0आइ0आर0ओ0 अथवा यू0एस0बी0एम0 गेज का प्रयोग करते हुए निष्पादित की जाती है । इस इलास्टिक स्ट्रेन रिकवरी को मापा जाता है । प्रतिबलों की गणना ओवर कोरड् सामग्री के इलास्टिक गुणधर्मों के निर्धारण के पश्चात की जाती है । जब सी0एस0आई0आर0ओ0 सैल का प्रयोग किया जाता है तो ओवर कोरिंग से सीधे ही प्राथमिक प्रतिबल प्राप्त हो जाता है जबकि यू0 एस0 एम0 बी0 गेज का प्रयोग करते समय प्राथमिक प्रतिबल प्राप्त करने के लिए तीन परस्पर लम्बवत् वेधन छिद्रों में ओवर कोरिंग करनी पड़ती है । सी0एस0आई0आर0ओ0 सेल में 12 स्ट्रेन गेज और यू0 एस0 बी0 एम0 गेज में 4 स्ट्रेन गेज होते हैं।
 
जलीय विभंजन उपकरण
जलीय विभंजन उपकरण का प्रयोग गहरे वेधन छिद्रों में यथा-स्थल प्रतिबलों के निर्धारण हेतु किया जाता है । एन एक्स आकार छिद्र में 300 मीटर और ई एक्स आकार छिद्रों में 30 मीटर की गहराई तक प्रतिबल का मापन किया जा सकता है । दरार के अभिविन्यास का मापन अंकीय कम्पास से किया जाता है और दाब ट्रांसड्यूसर के प्रयोग द्वारा परीक्षण बिन्दु पर प्रतिबल का मापन किया जाता है। उपकरण में वेधन छिद्र औजार, पैकर के दो सेट , दो फलो पम्प, इंजैक्शन फलूड और इम्प्रैशन पैकर होते है ।
 
भूतकनीकी मापयंत्रण
निर्माण के दौरान और निर्माण के बाद संरचनाओं की मानीटरिंग करने के लिए अनुसंधानशाला में आवश्यक उपकरण जैसे टेप एक्सटेन्सोमीटर, बोरहोल एक्सटेन्सोमीटर, पीजोमीटर, इनक्लिनोमीटर आदि मौजूद हैं । आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र प्रेक्षणों के लिए प्रयोगशाला परीक्षण और कम्प्यूटरी विश्लेषण किया जा सकता है । भूमिगत मापयंत्रण के द्वारा अधस्तलीय बनावट की स्थिति को समझने में सहायता मिलती है ।
 
Bवेधन छिद्र एक्सटैंसोमीटर
वेधन छिद्र एक्सटैंसोमीटर का प्रयोग धरातलीय व भूमिगत उत्खनन, नींव भारण और प्राकृतिक ढलान की हलचल के कारण उत्पन्न शैल संचलन को मापने में किया जाता है । वेधन छिद्र एक्सटैंसोमीटर में एक छड़ या तार होती है जो एंकर और रेफरेंस हैड के बीच फैलती है, इसे सिंगल पोजीशन बोरहोल एक्सटैंसोमीटर कहा जाता है । दो छड़ या तार(ज्यादा से ज्यादा आठ तक) से ज्यादा वाले एक्सटैंसोमीटर को मल्टीपल पोजीशन बोरहॉल एक्सटैंसोमीटर कहा जाता है ।
संरचना की दीवार सतह पर रेफरेंस हैड को बाहर रखते हुए उपकरण को वेधन छिद्र में ग्राउट कर दिया जाता है । सेंसर द्वारा रेफरेंस हैड में सभी बिन्दुओं पर आवधिक रुप से रीडिंग ली जाती हैं और अंतिम व आरंभिक रीडिंग के अंतर से अवधि के दौरान शैल संचलन का निर्धारण किया जाता है । सरदार सरोवर परियोजना, गुजरात के बिजलीघर की भूमिगत कंदरा में शिलापुंज संचलन की मानीटरिंग हेतु इन एक्सटैंसोमीटर का व्यापक रुप से प्रयोग किया गया है । वर्तमान में इनका निर्माण सीएसएमआरएस कार्यशाला में किया जाता है । सरदार सरोवर परियोजना के भूमिगत बिजलीघर में स्थापित मल्टीपल पोजीशन बोरहॉल एक्सटैंसोमीटर का स्कीमैटिक अरेंजमेंट नीचे चित्र में दिखाया गया है:-
 
प्वाइंट लोड सूचक परीक्षण उपकरण
प्वाइंट लोड परीक्षण मुख्यत: शैल सामग्रियों के सामर्थ्य वर्गीकरण हेतु एक सूचक परीक्षण है । यह उपकरण हल्का एवं वहनीय है और इस प्रकार इसका प्रयोग प्रयोगशाला के साथ-साथ क्षेत्र में भी किया जा सकता है ।
परीक्षण मशीन में ऐसी प्रणाली होती है जिनका प्रयोग नमूने की टूट के लिए अपेक्षित भार को मापने और दो प्लेटन कन्टैक्ट बिन्दुओं के मध्य दूरी, जो कि 15 से 100 मि0मी0 तक हो सकती है, को मापने के लिए किया जाता है । पक्के इस्पात से बने गोल कटे हुए शंक्वाकार प्लेटनों का प्रयोग किया जाता है । लोड मेजरिंग प्रणाली में विफलन पर लोड रिकार्डिंग की सुविधा प्रदान की गई है ।

 
शामित चिरस्थायित्व सूचक परीक्षण उपकरण
उपकरण का प्रयोग दो मानक चक्रों, शुष्कन और नमीकरण के अन्तर्गत शिला नमूने के दुर्बलीकरण और विघटन के प्रति प्रतिरोध शक्ति का जायजा लेने के लिए किया जाता है । उपकरण में स्थानातंरणीय ढक्कनों वाले 100 मि0मी0 लम्बाई एवं 140 मि0मी0 व्यास के 2 मि0मी0 स्टैंडंर्ड मैश सिलेंडर के दो ड्रम होते हैं । ड्रम 105 से0 तापमान को सहन कर सकते हैं । दोनों ड्रमों को मोटर ड्राइव के किसी भी एक तरफ लगा दिया जाता है जो ड्रम को 20 आर0पी0एम की गति से ट्रफ में पानी अथवा किसी अन्य स्लेकिंग द्रव के साथ घुमाने में सक्षम हैं । ड्रमों को ड्रम अक्ष अक्ष से नीचे 20 मि0मी0 के स्तर तक स्लेकिंग से भरा जाता है ।
 
उत्फुल्लन परीक्षण उपकरण
उत्फुल्लन गुणधर्मों का मूल्यांकन करने के लिए यह परीक्षण किया जाता है । एक तरीका यह है कि एक अविक्षुब्ध शिला नमूने को पानी में डुबोए जाने पर स्थिर आयतन मे इसको रखने हेतु आवश्यक दाब का मापन किया जाए। और दूसरे तरीके में दिए गए भार अथवा अभार की दशा में एक समयावधि में उत्फुल्लन को रिकार्ड किया जाता है । उपकरण में उचित रुप से परिवर्तित लिवर आर्म अनुपात 1: 10 वाला एक मानक जिओनार 1000 केपीए लोडिंग फ्रेम होता है । लोड गेज को वर्टिकल डैड-वेट रॉड में लगा दिया जाता है और रॉड को स्क्रू थ्रैड जैक, जोकि वर्क ड्राइव और डीसी मोटर के हैंडव्हील से संचालित होता है, से जोड़ देते हैं । इलैक्ट्रानिक पार्ट में एक कम्पेयेरेटर बाक्स कंट्रोलर और तीन ट्रांसड्यूसर लगे होते है जिसमें एक विस्थापन मापन, एक ऊर्ध्वाधर बल के मापन और एक रंध्र दाब को मापने के लिए होता है । उपकरण के दर ट्रांसड्यूसर मोटर कनक्शन और रिडक्शन गियर बाक्स वाली डीसी-सर्वो मोटरो के लिए चार केबल होती हैं । फलोटिंग सिलेंडर के सिद्धांत को लागू करते हुए 50 वर्ग से0मी0 x 3.5 से0मी0 नमूनों के कन्सोलिडोमीटर तैयार किए जाते है । थ्री लैग्ड रिंग को हिलाते हुए 50 से0मी02 x 1.9 से0मी0 नमूने के निश्चित नमूना सिलेंडर के साथ भी इस उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है । रिंग की सहायता से सभी गतिमान पुरजे केन्द्रित होते हैं ।
 
यूनिवर्सल पैनल मीटर (यू पी एम-40)
यूनिवर्सल पैनल मीटर (यू पी एम-40) एक माइक्रोप्रोसेसर नियंत्रित बहुबिन्दु मापन इकाई है जिसका प्रयोग मुख्यत: विकृति प्रमापों का प्रयोग करते हुए प्रायोगिक प्रतिबल विश्लेषण के क्षेत्र में और विकृति प्रमाप ट्रांसडयूसरों के साथ बहु बिन्दु मापन में किया जाता है । 40 मापन बिन्दुओं को उपकरण से जोडा़ जा सकता है जिन्हें हस्तचालित तरीके से अथवा स्वत: एक श्रृखंला में स्कैन किया जा सकता है । मापे हुए मान को फ्रंट पैनल लैड इंडीकेटर पर दर्शाया जाता है। इन् बिल्ट प्रिंटर विस्तृत परीक्षण आंकडे़ मुहैया कराता है । यू पी एम-40 को इंटरफेस के मार्फत एक पी0सी0 द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है । यूनिवर्सल परीक्षण मशीन के साथ इस उपकरण का प्रयोग मुख्यत: शिला के विरुप्यता गुणधर्मों का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है ।
 
होकस् त्रिअक्षीय सैल

होक्स त्रिअक्षीय सैल में एक स्टील बाडी और दो स्टील एंड-कैप्स होते हैं जो सैल की बाडी में कसी होती है । सैल बाडी में दो सैल्फ- सीलिंग कपलिंग होती है, जिसमें से एक जलीय दाब प्रणाली से जोड़ने का काम करती है और दूसरी सैल चैम्बर से हवा निकालने का काम करती है एवं दाब मापन डिवाइस को जोड़ती है । पोलीयूरेथीन नमूना जैकट सैल के अंदर लगी होती है जो प्रतिबल को प्रसारित करती है । विभिन्न आकार के (एन एक्स, बी एक्स आदि ) होक्स सैल उपलब्ध है ।
 
डोरी अपघर्षण परीक्षण उपकरण
यह परीक्षण अपघर्षण द्वारा पृष्ठीय घर्षण के लिए रोडि़यों की प्रतिरोध शक्ति को मापने हेतु किया जाता है ।
इस उपकरण में 60 से0मी0 व्यास की एक फ्लैट सर्कुलर कास्ट आयरन ग्रेडिंग लैप होती है जो 28 से 30 चक्कर प्रति मिनट की गति से एक क्षैतिज प्लेन में घूमती है ।
ब्रेकेट फीड अपघर्षण सामग्री पर लगे दो शंक्वाकार हॉपर सामान्यतया लैप पर निरन्तर अव्रेसिव मैटेरियल बालू छोड़ते रहते हैं । इसमें हॉपर से बालू के प्रवाह को नियंत्रित करने की व्यवस्था होती है । रोटेटिंग डिस्क के अंतर्गत बालू की पुन: प्राप्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए निकास मार्ग का प्रावधान भी होता है ।
नमूनों को नियन्त्रित करने के लिए एक दूसरे के विपरीत व्यासीयतौर पर दो ब्रैकट लगाई गई हैं ।
 
पृष्ठीय रुक्षता प्रोफाइलर
यह उपकरण शिला पृष्ठ में बदलाव और रुक्षता के साथ-साथ पृष्ठीय प्रोफाइलों का ठीक प्रकार एवं शीध्रता से मापन करता है । उपकरण के साथ लगे स्टाइलस को पृष्ठ के ऊपर आगे व पीछे की दिशा में मोटर की सहायता से घुमाया जाता है । अति सूक्ष्मता के साथ संकेत को देखा जाता है और एम्पलिफाइर की सहायता से उसका विस्तार किया जाता है और x-y रिकार्डर पर इसे रिकार्ड कर लिया जाता है । स्टाइलस की ऊर्ध्वाधर ओवर लोडिंग होने की स्थिति में एक अलार्म बजर बजने लगता है और वर्कपीस में स्टाइलस के फंसने पर एक लालबत्ती जलने लगती है ।
एक कुशल मापन के लिए उपकरण के हस्तचालित नियंत्रण की भी सुविधा है । इष्टतम मापन गति के चयन के लिए सात ट्रेसिंग स्पैड उपलब्ध कराई गई हैं ।

 
सोनिक व्यूअर
सोनिक व्यूअर पराश्रव्य तरंगे उत्पन्न करता है और उनके प्रगमन काल को मापता है । इसमें कैथोड रे ट्यूब(सी आर टी) डिस्पले और एक लघु रिकार्डर होता है । सिग्नल इनहेंसमेंट फीचर अस्पष्ट संकेतों से भी उच्च कोटि की तरंगों का विकास करने में सक्षम है । तरंग रुपों की समकालिक तुलना के लिए द्वि-चैनल मैमोरी सुविधाजनक है । उपकरण में एक स्टैडंर्ड वीडियो सिग्नल होता है जिसे एक वीडियो रिकार्डर की सहायता से प्रयोग में लाया जा सकता है । फ्रीक्वैंसी रेंज 1 से 40 किलो हर्टज और 1 से 80, किलो हर्टज है । सोनिक व्यूअर 12 वोल्ट डी सी आपूर्ति पर कार्य करता है संपीड़न तरंग ट्रान्सड्यूसरों और अपरुपण तरंग ट्रान्सड्यूसरों का प्रयोग क्रमश: संपीड़न तरंगों के संचरण और अपरुपण तरंगों को ग्रहण करने के लिए किया जाता है । प्रेषी और अभिग्राही को एक-दूसरे के स्थान पर बदला जा सकता है ।
शुष्क एवं संतृप्त जैसी विभिन्न अवस्थाओं में नमूने के बारे में सूचना प्राप्त करने की अविनाशी तकनीक होने के कारण शिला नमूनों की पी एंड एस तरंग वेगों के निर्धारण हेतु इस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ।
 
यूनिवर्सल परीक्षण मशीन
यूनिवर्सल परीक्षण मशीन (यू0टी0एम0) एक मोटर चालित जलीय भारण मशीन है जिसकी अधिकतम क्षमता 500 के0एन0 है ।
भारण और अभारण के लिए दो नियंत्रण वाल्वों का प्रयोग किया जाता है । मशीन में पाँच भारण रेंज होती है और रेंज का चयन केन्द्र में लगे केपेसिटी चेंज व्हील द्वारा किया जाता है ।
एक वृत्ताकार चार्ट, जिसमें अधिकतम भार सूचक भी लगा होता है, पर भार का पठन किया जा सकता है ।
इलैक्ट्रिकल ओवर लोड ट्रिप सभी रेंज पर कार्य करती है । लोड पेसर एक चार्ट स्वीप हेतु भारण दरो को निर्धारित करने में सहायता करता है । ड्रम रिकार्डर भारण और अभारण का रिकार्ड रखता है ।
इसमें विभिन्न प्रकार के उपकरणों को स्थापित करने की सुविधा होती है और इसी कारण एक अक्षीय संपीड़न, एक अक्षीय तनाव, आनमन, अप्रत्यक्ष तनाव आदि में परीक्षण किए जा सकते हैं ।
 
प्रत्यक्ष अपरुपण परीक्षण उपकरण
प्रत्यक्ष अपरुपण उपकरण का प्रयोग प्रीडिफाइंड फेलीयर प्लेन्स वाले नमूनों के अपरुपण सामर्थ्य पैरामीटरों का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है । उपकरण वजन में हल्का और वहनीय होने के कारण, प्रयोगशाला और क्षेत्र दोनों में नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है । लगभग 5 वर्ग से0मी0 प्लान एरिया वाले छोटे नमूनों को पहले से विद्यमान असांतत्य अथवा कमजोर प्लेन के साथ अपरुपित किया जाता है । दोनों भागों के मध्य एक से0मी0 का अंतर रखते हुए दो भागों में प्लास्टर आफ पेरिस में शिला नमूनों का ढालन करते हुए परीक्षण नमूने तैयार किये जाते है ।
पम्प की सहायता से प्रयुक्त विभिन्न सामान्य दाबों पर नमूना रखने वाले मेटेलिक सैम्पल होल्डर के ऊपरी हिस्से को दूसरे पम्प के मार्फत अपरुपण भार का प्रयोग करते हुए अलग कर दिया जाता है । सामान्य भार, अपरुपण भार, ऊर्ध्वाधर विस्थापन और अपरुपण विस्थापन की रिकार्डिंग उचित प्रमापों के प्रयोग द्वारा की जाती है ।
 
त्रिविमीय (3 डी) दरार मानीटर
3-डी (त्रिविमीय) दरार मानीटर को सीएसएमआरएस कार्यशाला में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है । दरार के अंदर तीन परस्पर लम्बवत् दिशाओं में एक साथ शिला पुंज के आपेक्षिक विरुपण की मानीटरिंग हेतु इस उपकरण का प्रयोग किया जा रहा है । सरदार सरोवर परियोजना, गुजरात के बिजलीघर की भूमिगत कंदरा में दरार-विरुपण की दीर्धकालीन मानीटरिंग हेतु इस उपकरण का व्यापक रुप से प्रयोग किया गया है ।
    स्थल मानचित्र    संपर्क सूत्र     आपके विचार/सुझाव