| परम्परागत त्रिअक्षीय परीक्षण पद्वति |
विभिन्न यथा-स्थान दशाओं के अन्तर्गत सामर्थ्य परीक्षण करने हेतु अनेक
परम्परागत प्रकार के त्रिअक्षीय अपरुपण परीक्षण उपकरण इस प्रयोगशाला में
उपलब्ध हैं । 100 मि0मी0 व्यास और 200 मि0मी0 ऊचाई के आकार के मृदा
नमूनों पर परीक्षण करने का भी प्रावधान है।
|
 |
|
| |
| उन्नत त्रिअक्षीय अपरुपण परीक्षण पद्धति |
 |
20 उन्नत त्रिअक्षीय अपरुपण परीक्षण उपकरणों के एक सैट को तापमान एवं आद्रता नियंत्रित धूलमुक्त वातावरण प्रयोगशाला में रखा गया है । त्रिअक्षीय सैल
माड्यूली प्रकार की हैं जिसमें विभिन्न आकार के नमूनों का परीक्षण किया जा
सकता है । एक कम्प्यूटर को विशेष रुप से दो त्रिअक्षीय परीक्षण उपकरणों से
परीक्षण आंकडे़ प्राप्त करने हेतु रखा गया है । एक प्रयोक्ता अनुकूल सॉफ्टवेयर
विभिन्न डिजाइन पैरामीटरों का पता लगाने हेतु परीक्षण परिणाम प्रस्तुत करने के
अलावा परीक्षण के दौरान किसी भी क्षण परीक्षण परिणामों की मानीटरिंग करने में
सक्षम होता है ।
|
|
| |
|
प्रतिबल मार्ग त्रिअक्षीय परीक्षण पद्धति
|
|
प्रतिबल मार्ग त्रिअक्षीय परीक्षण पद्धति एक अद्वितीय परिष्कृत उपकरण है जो
प्रयोगशाला में यथा-स्थान परिस्थितियों का अनुकरण करते हुए विभिन्न प्रतिबल
मार्गों के अन्तर्गत मृदा नमूनों के सामर्थ्य गुणधर्मों का लक्षण वर्णन करने में सक्षम हैं ।
इसमें एक साफ्टवेयर और एक दत्त अर्जन प्रणाली लगी हुई है ।
|
| |
|
| परम्परागत कन्सोलिडोमीटर पद्धति |
|
एक समय में 15 से अधिक मृदा नमूनों पर एक विमीय संपीडन परीक्षण करने
हेतु इस प्रयोगशाला में परम्परागत प्रकार के कन्सोलिडोमीटर लगे हुए हैं ।
|
| |
|
| कम्प्यूटर नियंत्रित कन्सोलिडोमीटर |
|
लोड यूनिट बारीक कणाकार मृदा के संपीडन परीक्षण करने का पूर्ण रुप से
स्वचालन करती है । यह पद्धति विभिन्न नियंत्रित परिस्थितियों के अन्तर्गत अनेक
कॉन्स्टेंट रेट परीक्षण करने में सक्षम हैं ।
इसके अतिरिक्त, प्रयोक्ता के विनिर्देशानुसार लोड एप्लीकेशन को किसी भी
प्रकार से किसी भी मात्रा में बढा़या या घटाया जा सकता है । विभिन्न डिजाइन
पैरामीटर ज्ञात करने हेतु इस पद्धति में आंकडो़ं की अनुवर्ती कटौती और व्याख्या के
लिए कम्प्यूटर में आंकडो़ं के भंडारण का प्रावधान भी है ।
|
 |
|
| |
|
| लेजर कणाकार विश्लेषक |
|
 |
इस प्रयोगशाला में मौजूद ३2जीएएलएआई सीआईएस-1३2 एक व्यापक
कणाकार विश्लेषण प्रणाली है जो कणाकार अभिलक्षण के अलावा सही कणाकार
वितरण मुहैया कराती है ।
इस प्रणाली में 0.1 माइक्रोन और 1, 200 माइक्रोन के मध्य कणाकार वितरण
की स्कैनिंग और व्याख्या के लिए एक प्रयोक्ता अनुकूल कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का
उपयोग किया जाता है । इस प्रणाली के अन्तर्गत कम समय में काफी नमूनों का
परीक्षण किया जा सकता है ।
|
|
| |
|
| प्राक्टर संहनन परीक्षण प्रणाली
|
|
खनित क्षेत्र सामग्रियों के संहनन गुणधर्मों का पता लगाने हेतु इस प्रयोगशाला में
अनेक हस्तचालित प्रॉक्टर संहनन उपकरण मुहैया कराए गए हैं, यद्यपि इसमें
समय लगता है । इस समस्या से निपटने के लिए चालू विभिन्न परियोजना
अन्वेषण कार्यों में परम्परागत संहनन उपकरण के साथ-साथ स्वचालित संहनन
उपकरण के दो सैटों का व्यापक रुप से प्रयोग किया जा रहा है ।
|
| |
|
| पारगम्यता परीक्षण प्रणाली
|
|
क्रोड सामग्रियों के पारगम्यता गुण धर्मों के निर्धारण हेतु अनेक पारगम्यता
सांचे लगाए गए हैं । इस सैट अप में कॉसटेंट के साथ-साथ वेरिएबल हैड्स पर
परीक्षण करने का प्रावधान है ।
|
| |
|
| संवेदी इलैक्ट्रानिक तुला |
|
विभिन्न परीक्षण करने हेतु मृदा आद्रता अंश आदि के भार के सही निर्धारण के
लिए इस प्रयोगशाला में कई सुग्राही इलैक्ट्रानिक तुला लगाई गई हैं ।
|
| |
|
| मृदा परिक्षेपकता अभिनिर्धारण परीक्षण सैट-अप |
 |
सी0एस0एम0आर0एस0 में तटबंध बांधों के लिए परिक्षेपी मृदाओं के
अभिनिर्धारण हेतु प्रायोगिक सैट-अप अर्थात् शेरार्डस पिन होल परीक्षण उपस्कर,
क्रम्ब परीक्षण, रंघ्र जल निष्कर्षणों का रासायनिक विश्लेषण और एससीएस डबल
हाइड्रोमीटर परीक्षण उपलब्ध हैं । एक स्व प्रायोजित अनुसंधान कार्यक्रम को
सफलतापूर्वक पूरा किया गया और इस कार्य के आधार पर आइकोल्ड
बुलेटिन का मसौदा तैयार किया गया जिसका प्रकाशन आइकोल्ड द्वारा कराया
गया है ।
|
|
| |
|
| अनुनादी कालम/टोर्शनल अपरुपण डिवाइस |
विभिन्न परिरोधी दाब, रिक्ति अनुपात, अपरुपण विकृति आयाम, चक्रों की संख्या
और परिरोधी समय के अन्तर्गत मृदा के अपरुपण तरंग वेग, अपरुपण मापांक और
अवमंदन अनुपात को ज्ञात करने के लिए इस उपकरण का प्रयोग किया जाता है ।
फिक्स्ड-फ्री एंड अवस्थाओं में मृदा नमूने को या तो टोर्शनल साधारण अपरुपण
में या एक फंडामैन्टल टोर्शनल मोड आफ वाइब्रेशन में रखा जाता है । नमूने की
प्रत्यास्थता और ज्यामितीय गुणधर्मों के सिद्धांत की सहायता से अपरुपण मापांक
ज्ञात किया जा सकता है । अवमंदन अनुपात डिकेयिंग वाइब्रेशन या हिस्टेरिसस्
लूप गुणधर्मों द्वारा निर्धारित किया जाता है ।
|
 |
|
| |
|
| चक्रिक साधारण अपरुपण डिवाइस
|
|
 |
इस डिवाइस का प्रयोग चक्रिक अपरुपण सामर्थ्य और गतिकी गुणधर्मों का
मूल्यांकन करने और संतृप्त कोहेसनलैस मृदाओं के द्रवण पैरामीटरों के अध्ययन
हेतु किया जाता है । बोटम प्लेटन पर 75 मि0मी0 व्यास और 20 मि0मी0 ऊंचाई
के एक संतृप्त बेलनाकार डिस्क मृदा नमूने का निर्माण किया जाता है जिसे क्षैतिज
दिशा में फिक्स कर दिया जाता है । न्यूमैटिक एक्चुएटर की सहायता से नमूने पर
ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज भार डाला जाता है । चक्रिक भारण के प्रभाव के प्रेक्षण
और मृदाओं की द्रवण क्षमता का निर्धारण करने के लिए क्षैतिज विस्थापन और
रंध्र जल दाब की मानीटरिंग की जाती है ।
|
|
| |
|
| नाभिकीय घनत्व/आद्रता गेज |
पश्च प्रकीर्णन और संचरण तकनीक द्वारा घनत्व और आद्रता अंश दोनों को ज्ञात
करने के लिए पृष्ठीय गेज का प्रयोग किया जाता है । नाभिकीय सोर्स, जो गामा
किरणें उत्पन्न करता है, का प्रयोग घनत्व ज्ञात करने के लिए किया जाता है और
न्यूट्रान विकिरण सोर्स का प्रयोग आद्रता अंश ज्ञात करने के लिए किया जाता है ।
|
| |
|
| क्रास-हाल अपरुपण तरंग उपकरण |
जियोलोजिक सामग्रियों के गतिकी मापांक ज्ञात करने और मृदा एवं शिला में
जल द्वारा भरी रिक्तियों का पता लगाने हेतु इस उपकरण का प्रयोग किया जाता
है। इस विधि में सामान्यतया तीन छिद्र ड्रिल किए जाते हैं, दी हुई ऊंचाई पर एक
छिद्र में अपरुपण तरंग उत्पन्न की जाती है और जियोफोन की सहायता से समान
ऊंचाई पर समीपवर्ती रिसीवर छिद्र में इन तरंगों के प्रगमन काल का मापन किया
जाता है । आंकडो़ं से अपरुपण तरंग के वेग की गणना की जाती है और गतिकी
मापांक के मूल्यांकन में इसका प्रयोग किया जाता है ।
|
| |
|
| एस0पी0टी ऊर्जा एवं बल अंशशोधक |
| परीक्षण के दौरान ड्रिल छडो़ं से संचरित ऊर्जा का मापन करते हुए विश्वसनीय
एवं तुलनीय एस0पी0टी0 आंकडो़ं का निर्धारण करने में यह उपकरण सक्षम है ।
एस0पी0टी0 अंशशोधक की सहायता से लोडसैल के साथ लगी ड्रिल छडो़ं में इंपैक्ट
पर गतिकी बल की गणना की जाती है और डिजिटल रीड आउट यूनिट पर पढा़
जाता है । सैम्पलर को संचरित की गई ऊर्जा को 4200 इंच पाउंड की मानक
ऊर्जा के प्रतिशत के रुप में प्रदर्शित किया जाता है ।
|
| |
|
| इलैक्ट्रिक शंकु वेधनमापी
|
 |
मृदा स्तरण, मृत्तिकाओं की अनपवाह सामर्थ्य, बालू का सापेक्ष घनत्व,
कोहेसनलैस मृदाओं की बेयरिंग क्षमता, आकलित नींव धंसाव, ओवर कन्सोलिडेशन
अनुपात और पाइल बेयरिंग क्षमता जैसे अनेक मृदा गुणधर्मो का मूल्यांकन
उपकरण को मृदा में डालकर शंकु की टिप रजिस्टेंस, स्लीव फ्रिक्शन जैकट
और रंध्र दाब के मापन द्वारा किया जाता है । भूमि में अपरुपण तरंग वेग के मापन
हेतु एक भूकम्पी शंकु का भी प्रयोग किया जा सकता है ।
|
|
| |
|
| चक्रिक त्रिअक्षीय उपकरण |
|
भूकम्प के दौरान मृदा प्रतिरुपण दशाओं पर चक्रिक अपरुपण प्रतिबल के प्रभाव के
अध्ययन हेतु इस उपकरण का प्रयोग किया जाता है । द्रवण क्षमता के अलावा, रंघ्र
जल दाब, विरुपण रेसपोंस और पुनरावृत्त भारण दशाओं के प्रभाव का अध्ययन
करने हेतु एक बेलनाकार संतृप्त नमूने को चक्रिक विचलक प्रतिबल के प्रभाव में
लाया जाता है ।
|
 |
|
| |
|
| कम्पन मानीटरिंग उपकरण (वीएमई) |
| त्रिअक्षीय जियोफोन सहित इनबिल्ट साफ्टवेयर वाले का प्रयोग शिखर वेग,
त्वरण, विस्थापन और सदिश योग अर्थात परिणामी शिखर वेग की गणना हेतु किया
जाता है । प्रत्येक ब्लास्ट रिकार्ड में शिखरमान, इसकी घटना का समय और
प्रत्येक जियोफोन चैनल हेतु इसकी आवृत्ति और परिणामी शिखर वेग बनाम समय
आलेख होता है।
|
| |
|
| भू-वेधन रेडार (जीपीआर) |
20 मी0 की गहराई तक भूवैज्ञानिक संरचनाओं का अन्वेषण करने हेतु जीपीआर एक उत्तम उपकरण है । इस उपकरण
का प्रयोग केविटीज, रिक्तियों, दबी हुई धातुओं, प्लास्टिक कन्टेनर, कंक्रीट अथवा एस्फाल्ट नींवों, तेल/पेट्रोलियम
स्पिलस, भूविज्ञान में परिवर्तन और खतरनाक कूडा़-करकट का पता लगाने में किया जाता है । जीपीआर में अधस्तल के
द्विविमीय क्रास सैक्शन को उत्पन्न करने हेतु इलैक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के परावर्तन सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है ।
ट्रांसमिटिंग एन्टीना द्वारा भूमि के अन्दर इलैक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग का संचरण किया जाता है और आस-पास की भूमि से
विभिन्न इलैक्ट्रिकल गुण धर्मों की वस्तुओं द्वारा परावर्तित तरंगों को रिसीवर एन्टीना पर पुन: ग्रहण किया जाता है और
इस प्रकार स्ट्रिप चार्ट रिकार्डर पर द्विमार्गी परगमन काल बनाम दूरी आलेख का एक अनवरत रेखाचित्र रिकार्ड तैयार हो
जाता है ।
|
 |
|
| |
|
| कम्पैक्ट "जी" डेमन्स्ट्रेशन सेन्ट्रीफ्यूज |
कम्पैक्ट सेन्ट्रीफ्यूज एक अति लघु माडल में भूमि संरचनाओं के प्रतिबल आधारित व्यवहार के शैक्षिक प्रदर्शन के लिए
उपयोगी है । इस माडल का प्रयोग स्लरी मृत्तिकाओं की ढलान स्थिरता, बेयरिंग क्षमता और स्वभार संपीडन हेतु भूमि
संरचनाओं के व्यवहार को स्पष्ट रुप से देखने हेतु किया जा सकता है । कम्पैक्ट "जी" की रोटेटिंग टेबल को
आर0पी0एम0 तक रोटेट किया जा सकता है ताकि 500 ग्रा0 त्वरण उत्पन्न किया जा सके ।
|
| |
| धरातलीय तरंगों का स्प्रैक्ट्रमी विश्लेषण (एसएएसडब्ल्यू) |
अधस्तलीय मृदा के अपरुपण तरंग प्रोफाइल, मृदा/पेवमेंट के प्रत्यास्थ मापांक, परतदार सिस्टम की मोटाई, द्रवण
क्षमता, रनवेज की क्षय प्रक्रिया, भूमिगत कठिनाइयों और भूमि सुधार की प्रभावकारिता के यथास्थान मूल्यांकन के लिए एस0ए0एस0डब्ल्यू0 विधि एक अविनाशी भूकम्पी विधि है ।
इस परीक्षण में एक संघट्ट स्रोत द्वारा सतही रैलें तरंगें उत्पन्न करने हेतु एक साधारण क्षेत्र प्रविधि का उपयोग किया
जाता है । रिसीवरों के एक युग्म द्वारा तरंगों का पता लगाया जाता है और रिकार्ड किया जाता है । अपरुपण तरंग वेग
रेखाचित्र ज्ञात करने के लिए फील्ड में प्राप्त टाइम हिस्ट्री डिस्पले का विश्लेषण किया जाता है ।
|
 |
|
| |
| बृहताकार ओइडोमीटर पद्धति |
|
विभिन्न प्रतिबल दशाओं के अन्तर्गत रॉकफिल सामग्रियों के विरुपण एवं पारगम्यता गुणधर्मों के मूल्यांकन हेतु इस उपकरण
का प्रयोग किया जा रहा है । ओइडोमीटर पद्धति में 100 से0मी0 व्यास और 60 से0मी0 ऊंचाई के आकार के नमूने का
परीक्षण किया जाता है ।
यह पद्धति पूर्णतया कम्प्यूटर नियंत्रित है । इस पद्धति में विशेष रुप से हिमालय क्षेत्र में प्रस्तावित/निर्माणाधीन लगभग
सभी रॉकफिल बांधों की सामग्रियों का परीक्षण किया जाता है ताकि आवश्यक डिजाइन पैरामीटरों का पता लगाया जा
सके ।
|
| |
|
|
| बृहताकार त्रिअक्षीय अपरुपण परीक्षण प्रणाली (स्थैतिक) |
| इस प्रयोगशाला में मौजूद बृहताकार त्रिअक्षीय अपरुपण पद्धति का प्रयोग समानांतर वर्गीकरण एवं बहिर्वेशन तकनीक
अपनाते हुए प्रोटोटाइप रॉकफिल सामग्रियों के सामर्थ्य गुणधर्मों के मूल्यांकन हेतु किया जाता है । इस पद्धति में 38.1
से0मी0 X 81.3 से0मी0 आकार के नमूने का अपवाह अवस्था के अन्तर्गत परीक्षण किया जाता है ।
|
| |
| बृहताकार त्रिअक्षीय अपरुपण परीक्षण प्रणाली (चक्रिक) |
इस प्रयोगशाला में
विद्यमान पूर्णतया कम्प्यूटर नियंत्रित बृहताकार त्रिअक्षीय
अपरुपण उपकरण का प्रयोग समानांतर वर्गीकरण एवं बहिर्वेशन
तकनीक अपनाते हुए स्थैतिक के साथ-साथ गतिकी अवस्थाओं के
अन्तर्गत प्रोटोटाइप रॉकफिल सामग्रियों के सामर्थ्य गुणधर्मों
के मूल्यांकन हेतु किया जाता है । इस पद्धति के अन्तर्गत
60 से0मी0 X 100 से0मी0 आकार के नमूने का अपवाह के साथ-साथ
अनपवाह अवस्था के अन्तर्गत परीक्षण किया जाता है । |
 |
| |
बृहताकार प्रत्यक्ष
अपरुपण बाक्स |
| इस उपकरण का प्रयोग
रॉकफिल सामग्रियों की अवशिष्ट अपरुपण सामर्थ्य ज्ञात करने
के अलावा आद्र संतृप्त अवस्था के अन्तर्गत अपरुपण सामर्थ्य
गुणधर्मों का पता लगाने में किया जा रहा है । इस पद्धति
में 100 से0मी0 X 100 से0मी0 आकार के नमूने का परीक्षण
किया जाता है । इसके अलावा आवश्यकतानुसार रॉकफिल सामग्रियों
के परीक्षण हेतु स्थल पर इस उपकरण की तैनाती भी संभव है।
|
|