• भारत सरकार
    Government of India
  • जल शक्ति मंत्रालय
    Ministry of Jal Shakti
केंद्रीय मृदा और सामग्री अनुसंधान स्टेशन का प्रतीक चिन्ह

केंद्रीय मृदा और
सामग्री अनुसंधान स्टेशन

उद्देश्य

केंद्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधान स्टेशन (CSMRS) भू-यांत्रिकी तथा उससे संबंधित पर्यावरणीय मुद्दों, कंक्रीट प्रौद्योगिकी और निर्माण सामग्री के क्षेत्र में मैदानी एवं प्रयोगशाला अनुसंधान, शोध एवं विकास संबंधी गतिविधियाँ संचालित करने के लिए उत्तरदायी है। यह उपर्युक्त क्षेत्रों में सलाहकार एवं परामर्शदाता के रूप में भी कार्य करता है।

CSMRS में एक शासी परिषद (Governing Council) है, जो अनुसंधान स्टेशन से संबंधित सभी मामलों में सरकार के लिए प्रमुख नीति-निर्धारण एवं सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करती है। शासी परिषद को अपने कार्यों के निर्वहन में बजट एवं कार्यक्रम समिति (Budget and Programme Committee) द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।